Shahjahanpur News: ‘अमर जीवन चाहिए तो जहर पीना सीखिए’

सेंट्रल बार एसोसिएशन शाहजहांपुर के राजीव सभागार में उपस्थित अतिथि। संवाद
शाहजहांपुर। मुमुक्षु शिक्षा संकुल में शुक्रवार की शाम काव्य संध्या का आयोजन हुआ। इस दौरान कवियों ने अपनी रचनाएं पेश कर श्रोताओं को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद एवं अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन, पुष्पांजलि एवं सरस्वती वंदना से किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विशेष सचिव, उच्च शिक्षा, डॉ. अखिलेश मिश्र रहे। एटा से आए कवि डॉ. ध्रुवेंद्र भदौरिया ने जीवन जीने के ढंग को काव्य का रूप देते हुए कहा-अमर जीवन चाहिए तो जहर पीना सीखिए। यह कला किसी संत से पूरा महीना सीखिए।
बुलंदशहर के कवि डॉ. आलोक बेजान ने सुनाया-जो असली तीर हैं, वो ही कमानों से निकलते हैं, परिंदों के सभी शजरे उड़ानों से निकलते हैं। इनके अलावा पं. रवीश पांडेय, कवयित्री डॉ. सरला शर्मा, शशि श्रेया, डॉ. सरिता वाजपेयी, डॉ. इंदु अजनबी, डॉ. सुरेश मिश्र ने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।
इस दौरान एसएस कॉलेज के सचिव डॉ. अवनीश मिश्र, श्री शंकर मुमुक्षु विद्यापीठ के सचिव अशोक अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. आरके आजाद, उपप्राचार्य डॉ. अनुराग अग्रवाल, विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जयशंकर ओझा, स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमीर सिंह यादव, एसएसएमवी की प्राचार्या डॉ. मेघना मेहंदीरत्ता, डॉ. शिशिर शुक्ला, एडीएम संजय पांडेय, डीआईओएस हरवंश कुमार, रुहेलखंड विवि के कुलसचिव अजय कृष्ण यादव, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. संध्या रानी आदि मौजूद रहे।

सेंट्रल बार एसोसिएशन शाहजहांपुर के राजीव सभागार में उपस्थित अतिथि। संवाद