Shahjahanpur News: सड़क किनारे अवैध निर्माण को जेसीबी से तोड़ा

टापर में अवैध निर्माण तोड़ती जेसीबी
जलालाबाद। खंडहर क्षेत्र में टापर गांव से शेरपुर चुरघुटी तक सड़क और नाला निर्माण के दौरान सड़क किनारे अवैध निर्माण को लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी से तोड़ दिया।
पीडब्ल्यूडी द्वारा टापर गांव से शेरपुर चुरघुटी तक करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है। बस्ती वाले इलाके में पानी निकास के लिए दोनों ओर नाला निर्माण भी प्रस्तावित है। टापर में कुछ लोगों ने मकान के आगे सड़क तक कच्चे व पक्के निर्माण कर लिए। पीडब्ल्यूडी ने निर्माण को अवैध बताते हुए संबंधित लोगों को नोटिस देकर उन्हें हटाने को कहा। किसी ने निर्माण नहीं हटाया। ऐसे में गांव के पप्पू श्रीवास्तव की कच्ची कोठरी के अलावा संजय, पवन, श्रीकृष्ण, राजेश व ब्रजेश के चबूतरे व अन्य निर्माण जेसीबी से तुड़वा दिए गए। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी किया। संवाद