शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: एसडीएम के आदेश पर तालाब से हटवाया गया अवैध कब्जा

Connect News 24

Illegal encroachment removed from the pond on the orders of SDM

गांव भौरखेड़ा खुृर्द में तालाब की भूमि से अवैध हटवाती राजस्व और पुलिस टीम

जेसीबी से खुदवाई गई खाई, फिर से कब्जे पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी

पुवायां। एसडीएम संजय कुमार पांडेय के निर्देश पर शनिवार को राजस्व टीम ने गांव भौरखेड़ा खुर्द में तालाब की भूमि से अवैध कब्जा हटवाया।

गांव भौरखेड़ा खुर्द रामलड़ैते, रघुवीर, लालाराम सहित 20 लोगों ने शिकायत की थी कि गांव भौरखेड़ा खुर्द में तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा कर खेती की जा रही है। गांव के लोगों ने पैमाइश कराने और अवैध कब्जा हटवाने की शिकायत की थी। एसडीएम के निर्देश पर कानूनगो किशनलाल, लेखपाल देवेंद्र कुमार, रामऔतार वर्मा, हंसराम वर्मा, इनामुल हक ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर गांव के लोगों की मौजूदगी में तालाब की भूमि की पैमाइश की।

पैमाइश के बाद पाया गया कि अवैध कब्जेदारों ने जमीन पर कब्जा कर धान की फसल की रोपाई करा दी है। राजस्व और पुलिस टीम ने अवैध कब्जे की जमीन पर जेसीबी से खोदाई करवाकर अवैध कब्जा हटवा दिया। चेतावनी दी गई कि फिर से अवैध कब्जा किया गया तो कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button