बदायूं

Budaun News: बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन

Connect News 24

protest against power cut

बिजली कटौती की समस्या को लेकर प्रदर्नन करते अंसारी कॉलोनी के लोग। संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी

बिल्सी। जर्जर लाइनों के कारण हो रहे फाल्ट एवं कई माह से लगातार चल रही बिजली कटौती से गुस्साए नगर के मोहल्ला संख्या दो की अंसारी कॉलोनी के लोगों ने पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

लोगों का कहना था कि नगर के मोहल्ला संख्या दो नफीस खां की चक्की के निकट चार सौ और 250 के दो ट्रांसफार्मर लगे है, जिनसे कॉलोनी के लिए जा रही लाइनें काफी जर्जर हो चुकी हैं। इसके कारण लोगों को दिन में लगातार दो घंटे बिजली नसीब नहीं हो पा रही है। दोनों ही ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के कारण आए दिन फुंक जाते है। जिससे यहां के लोगों को कई-कई दिनों तक अंधेरे में रहना पड़ता है। पिछले दो माह से तो बिजली कटौती का इतना बुरा हाल है कि लोग रात को चैन की नींद भी नहीं सो पा रहे है। कॉलोनी की इस समस्या को लेकर विभागीय अधिकारियों को कई दफा अवगत कराया गया है। बावजूद इसके विभाग के किसी भी अधिकारी ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। प्रदर्शन करने वाले तज्जमुल खान, विपिन कुमार, रोहित कुमार, इस्तकार हुसैन, कमाल खां, रफीक, जाबिद अंसारी, दीपक कुमार आदि ने उच्चधिकारियों से जर्जर लाइन बदलवाने एवं अगोल रोड पर नया ट्रांसफार्मर लगवाए जाने की मांग की है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button