बदायूं

Budaun News: खेत पर कर लिया दबंगों ने कब्जा, जोतकर बो दी फसल

Connect News 24

The bullies captured the farm, plowed and sowed the crop

थाना दिवस पर फरियादियों की ​शिकायतें सुनते डीएम,एसएसपी। संवाद

– शनिवार को जिलेभर के थानों में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। शनिवार को जिले के सभी थाना-कोतवाली में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें डीएम मनोज कुमार और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह समेत सभी संबंधित पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर समस्याएं सुनीं और उनका निस्तारण कराया।

थाना सिविल लाइंस में करीब पांच-छह छह शिकायतें पहुंचीं। सुबह करीब दस बजे डीएम मनोज कुमार और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने अपने सामने आईं शिकायतों का तुरंत निस्तारण कराया। उनके जाने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट रामजी लाल , नायब तहसीलदार और इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई ने शिकायतें सुनीं। इस दौरान लालपुल निवासी प्रेमवती पत्नी नत्थूलाल थाने पहुंचीं। उन्होंने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनका खेत गालिमपट्टी में है लेकिन उस पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया और उस खेत को जोतकर उसमें फसल भी वो दी है। ग्राम कुरऊ निवासी एकराम ने बताया कि उन्होंने 1985 में एक खेत खरीदा था। गांव के दूसरे लोगों ने भी उसी खेत का हिस्सा खरीदा था लेकिन उन्होंने खेत के सामने वाले हिस्से पर कब्जा कर लिया। पीछे का खेत अभी भी वैसा ही पड़ा है। वह सामने के हिस्से पर कब्जा करने नहीं दे रहे। उनके अलावा नगला शर्की की प्रीती राठौर और पारूल राठौर ने बताया कि कुछ लोगों ने रास्ते पर कब्जा कर लिया है। बाद में उनकी शिकायतों पर टीमों को मौके पर भेजा गया।

कुंवरगांव में एसडीएम और सीओ सिटी ने सुनी शिकायतें

कुंवरगांव। थाने में एसडीएम एसपी वर्मा और सीओ सिटी आलोक मिश्र ने लोगों की फरियाद सुनी। उनके सामने केवल तीन शिकायतें पहुंचीं, जिनमें एक शिकायत का मौके पर निस्तारण करा दिया गया। इस दौरान इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम, अपराध निरीक्षक रवि शंकर यादव, राजस्व निरीक्षक प्रभान सिंह, लेखपाल आकाश सक्सेना, प्रदीप आदि मौजूद रहे। संवाद

मुजरिया थाने में पहुंची केवल एक शिकायत

मुजरिया। माह के चौथे शनिवार को आयोजित हुए थाना समाधान दिवस में केवल एक महिला ने जमीन से संबंधित शिकायत की। मौके पर मौजूद एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने कानून-गो और लेखपाल को भेजकर उसकी समस्या का समाधान कराया। इस दौरान इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा, एसआई महेश कुमार, उपदेश सिंह, नायब तहसीलदार और राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद

सकारात्मक जवाब नहीं देते लेखपाल

उझानी। कोतवाली परिसर में शनिवार सुबह सबसे पहले रौली गांव के सुरेश और जितेंद्र गर्ग पहुंचे। उन्होंने गांव में मंदिर की भूमि पर कब्जे का आरोप लगाते हुए अब तक कोई कार्रवाई न होने की शिकायत की। बताया कि लेखपाल की ओर से उन्हें कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया जाता। पैमाइश भी नहीं की गई है। इसके अलावा सात अन्य शिकायतों में रियोनइया की निशा यादव ने बैनामा होने के बाद भी दबंगों पर कब्जा नहीं होने देने का आरोप लगाया। महाराजगंज इलाके के अमित सक्सेना ने जमीन को लेकर दास्तां बयां की। पीरनगर गांव की आशा देवी पत्नी दाताराम ने चचेरे देवर और जेठ की शिकायत की। पांच मामलों में पुलिस और राजस्व कर्मियों ने तहकीकात शुरू कर दी है। संवाद

दातागंज कोतवाली पहुंचे आईजी, सुनी समस्याएं

दातागंज। आईजी डॉ. राकेश सिंह ने शनिवार को दातागंज कोतवाली पहुंचकर जन शिकायतें सुनीं। बाद में उन्होंने कोतवाली का निरीक्षण किया। उन्होंने माल, मुकदमा, सीसीटीवी कैमरे, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस और आईजीआरएस के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अपराध रजिस्टर, महिला बीट बुक रजिस्टर भी चेक किए। पुलिस को ड्यूटी के दौरान बाजार, सराफा दुकान, चौराहों, गली, नुक्कड़ों आदि पर नजर बनाये रखने को कहा। संवाद

थाना दिवस पर फरियादियों की शिकायतें सुनते डीएम,एसएसपी। संवाद

थाना दिवस पर फरियादियों की शिकायतें सुनते डीएम,एसएसपी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button