Shahjahanpur News: आईएमए ने किया आओ गांव चले अभियान को शुरू करने का निर्णय

शाहजहांपुर में आइएमए की बैठक में बोलते डॉ.विजय पाठक
0 आईएमए भवन में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सकों को सम्मानित भी किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने शनिवार को चिकित्सक दिवस धूमधाम से मनाया। इसमें आओ गांव चले अभियान को शुरू करने का निर्णय किया गया।
आईएमए भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. आरके गौतम, राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार व डॉ .केजी पाल ने डॉ.बीसी राय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
अध्यक्ष डॉ. विजय पाठक ने संगठन के मुख्यालय की योजना आओ गांव चले योजना पर चर्चा करते हुए गाम शिकारपुर व मुजफ्फरपुर का चयन किया। उन्होंने बताया कि दोनों गांवों में आईएमए द्वारा स्वस्थ शिक्षा व महिला सशक्तीकरण के लिए काम किया जाएगा।
कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. इंदु गुप्ता, डॉ. नीरज अग्रवाल, डाॅ. वाईके सिंह, डॉ. एमएल अग्रवाल, डॉ. अवधेश गुप्ता को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में डॉ.कृतिमा मोहन को विशिष्ट प्रतिभा व 14 अन्य मेधावी छात्रों को भी सम्मानित दिया गया।
सचिव डॉ. गौरव मिश्रा के संचालन में हुए कार्यक्रम में डॉ. पीएन रस्तोगी, डॉ. सत्यप्रकाश मिश्रा, डॉ. यूडी कपूर, डॉ. परविंदर सिंह, डा. आनंद अग्रवाल, डॉ. संजीव कनौजिया, डॉ. दीपा सक्सेना, डॉ. रामनाथ टंडन व डॉ. मनमोहन लाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

