शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: शोभायात्रा निकालकर श्रीगणेश की प्रतिमा का किया विसर्जन

Connect News 24

Adarsh Kotdar Janajagaran Rath Yatra welcomed in all blocks

तिलहर में गणपति बप्पा की मूर्ति विसर्जन को ले जाते भक्तगण। संवाद

तिलहर। बांके बिहारी मंदिर में विराजे गणपति भगवान की विसर्जन यात्रा शुक्रवार को धूमधाम से निकाली गई। वहीं अन्य कई स्थानों से भी मूर्ति विसर्जन किया गया।

मोहल्ला कुंवरगंज स्थित बांके बिहारी मंदिर में गणेश चतुर्थी पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई थी। शुक्रवार को गणपति भगवान की विसर्जन शोभायात्रा की शुरुआत मंदिर से हुई। शोभायात्रा पोटरगंज, बिरियागंज, सर्राफा बाजार होती हुई बाईपास चौराहे से आगे रस्तोगी धर्मशाला के समीप पहुंची। इसके बाद श्रद्धालुओं ने गर्रा नदी में प्रतिमा का विसर्जन किया। भाजपा नगर अध्यक्ष राजीव राठौर, परवीन मराठा, गोपाल मराठा, अनुज राठौर, नितिन गुप्ता, उत्कर्ष गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, विवेक सर्राफ, सुनंदा मराठा, प्रतीक्षा मराठा आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button