Shahjahanpur News: गणेशजी की प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन
अल्हागंज। घर-घर पधारे विघ्न हरण गणेश जी की प्रतिमाओं का सोमवार को बैंडबाजे के साथ पांचाल घाट पर गंगा में विसर्जन किया गया। इससे पहले शोभायात्राएं निकाली गईं। जोकि विभिन्न मार्गों से होकर गुजरीं। लोगों ने रंग गुलाल खेला तथा फूलों की वर्षा की। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष शिवानी वर्मा, चंद्रेश गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री अनिल गुप्ता, उद्योग व्यापार मंडल के नगर सचिव अश्वनी मिश्रा, गणेश मिश्रा, आनंद मिश्रा, अनिरुद्ध गुप्ता आदि मौजूद रहे।
वहीं, नगर पंचायत कलान में गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जोकि रामगंगा घाट पर पहुंची और प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। इसमें अरविंद गुप्ता, संजीव गुप्ता, विनोद गुप्ता, दिलीप गुप्ता, प्रदीप गुप्ता आदि शामिल रहे। संवाद