Pilibhit News: धान की पकने को तैयार फसल में लगी पत्ता लपेट सूंड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:48 AM IST

धान के खेत में लगा पत्ता लपेटक । संवाद
पूरनपुर। धान की पककर तैयार हो रही फसल में पत्ता लपेट सूंड़ी लगने सेेे किसान परेशान हैं। इससे बचाव के लिए दवा का छिड़काव करा रहे हैं।
इस बार धान की फसल में रोपाई के कुछ दिन बाद ही सूंड़ी लग गई थी। पहले गोभी की फसल में सूंड़ी लगी थी। फसल को बचाने के लिए किसानों ने कई बार कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया। इससे उन पर लागत का भार बढ़ गया। अब धान की पकने को तैयार फसल में पत्ता लपेट सूंड़ी लग गई है। इससे किसान चिंतित हैं। बचाव के लिए उन्हें फिर कीट नाशक दवा का छिड़काव करना पड़ रहा है। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक शैलेंद्र सिंह ढाका ने बताया कि इस सूंड़ी से धान के उत्पादन दर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। किसान बचाव के लिए इमामेक्टिन सौ ग्राम प्रति एकड़ का छिड़काव करा सकते हैं।