शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे
खुटार। थाना क्षेत्र के गांव जादोपुर कलां में बृहस्पतिवार शाम बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। दोनों पक्षों से महिलाओं सहित 10 लोग घायल हुए।
क्षेत्र के ग्राम जादोपुरकला निवासी वली मोहम्मद ने बताया कि उसके बच्चे घर के पास ही खेल रहे थे। पड़ोस के ही वली उल्लाह के घर के भी बच्चे खेल रहे थे। बच्चों में विवाद होने पर बड़े लाठी-डंडे लेकर निकल आए। मारपीट में दोनों पक्षों से दस लोग घायल हुए हैं। थाने पहुंचे घायलों को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। वहीं सीएचसी के डॉक्टर ने सभी घायलों का उपचार करते हुए गंभीर रूप से घायल अमीर बानो व सदाकत को मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। संवाद