Shahjahanpur News: हजारों गलत बिल बनाने वालों के खिलाफ अफसरों का रवैया उदासीन

राज्य विद्युत परिषद की बैठक में उपस्थित जेई। स्त्रोत-संगठन
शाहजहांपुर। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन शाखा की बैठक बरेली मोड़ स्थित कार्यालय पर हुई।
बैठक में जेई संवर्ग ने बिजली की आपूर्ति को बनाए रखने के लिए लाइन मरम्मत का सामान उपलब्ध नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की गई।
अध्यक्षता करते हुए पीयूष कुमार ने कहा कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिले में बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराएं जाए। जेई संवर्ग ने हजारों उपभोक्ताओं के बनने वाले गलत बिलों को लेकर अधिकारियों द्वारा उदासीन रवैया अपनाने पर आक्रोश जाहिर किया। उन्होंने कहा कि गलत बिल बनाने वालों के खिलाफ अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इसके चलते उपभोक्ताओं को दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। बैठक में सचिव संजीव कुमार शर्मा, संगठन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल, वित्त सचिव जयंत कुमार, गुलशन कुमार, रामेश्वर प्रसाद, सत्यपाल सिंह यादव, ब्रजेश कुमार, मनीष प्रजापति, शिवशरण प्रसाद, अजय कुमार यादव, मनीष सागर, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।