शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: महिला सुरक्षा संबंधी कानून से अवगत कराया

Connect News 24

भावलखेड़ा। मिशन शक्ति अभियान के तहत ग्राम रौसर कोठी में संगोष्ठी हुई। जिसमें गांव की महिलाओं को आत्मरक्षा तथा महिला सुरक्षा संबंधी कानून से अवगत कराया गया।

फत्तेपुर चौकी प्रभारी राहुल कुमार आर्य कहा कि सरकार की ओर से मिशन शक्ति अभियान संचालित किया जा रहा है। इसमें महिलाओं के ऊपर होने वाले अत्याचार अपराध एवं दर्ज मुकदमे में तत्काल कार्रवाई के निर्देश हैं। महिला अपने ऊपर होने वाले अत्याचार को सहन न करें तत्काल अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में संपर्क करें। तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रभारी निरीक्षक थाना रामचंद्र मिशन अरविंद सिंह चौहान ने समस्त हल्का प्रभारियों के नंबर वितरित कर कोई भी अपराध होने पर तत्काल सूचना देने के लिए कहा। इस मौके पर महिला मुख्य आरक्षी नीलेश कुमारी, शुभम झा, एसआई महेश सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button