शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: महिलाओं को आपातकालीन नंबरों की जानकारी दी

बीओबी के पास महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत जागरुक करतीं महिला आरक्षी
परौर। मिशन शक्ति के तहत थाना परौर की महिला आरक्षी प्रीति ने बीओबी के समीप महिलाओं को जागरूक किया। इस दौरान महिलाओं को आपातकालीन नंबरों 1090, 112, 108, 102, 181 की जानकारी दी। बताया कि कभी भी जरूरत हो तो 112 नंबर डायल करें, पुलिस आपके दरवाजे पर पहुंचेगी। समस्या सुनेगी और निराकरण किया जाएगा। इस मौके पर पिंकी, संगीत, रामश्री, सुधा, सुखरानी, रेखा रानी, अंजली आदि मौजूद रहीं। संवाद