शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: संदिग्ध हालात में तालाब में मिला मासूम का शव

Connect News 24

Innocent body found in pond under suspicious circumstances

आदेश का फाइल फोटो।

जैतीपुर। घर के बाहर खेल रहा तीन साल का मासूम अचानक लापता हो गया। बाद में रात को बच्चे का शव घर से कुछ दूरी पर तालाब में उतराता हुआ मिला। चेहरे और हाथ पर चोट के निशान देखकर परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।

जैतीपुर क्षेत्र के गांव गोर बकैनिया निवासी सत्यपाल का तीन वर्षीय बेटा आदेश बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे घर के बाहर खेल रहा था। जब काफी देर तक वह दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

रात में करीब साढ़े आठ बजे उसका शव घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब में उतराता हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। बच्चे का शव देखकर सत्यपाल बेहोश होकर गिर गए।

बच्चे की मां मोरकली बदहवास हो गईं। परिजनों मुताबिक बच्चे के चेहरे और हाथ पर चोट के निशान हैं। ऐसा लग रहा है कि किसी धारदार हथियार से हमला किया गया हो।

सत्यपाल ने बताया कि उसके सात वर्ष का बेटा धर्मवीर, पांच वर्ष राज और चार वर्ष की बेटी गुड़िया है। थाना प्रभारी जैतीपुर विकास कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया प्रतीत होता है कि बच्चा खेलते हुए तालाब में गिरकर डूब गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आदेश का फाइल फोटो।

आदेश का फाइल फोटो।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button