शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: वृद्धावस्था पेंशन घोटाले की जांच कर रहे विवेचक बदले

Connect News 24

पूर्व विवेचक का तबादला होने के बाद अब सोमपाल सिंह बने जांच अधिकारी

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। समाज कल्याण विभाग में हुए वृद्धावस्था पेंशन घोटाले की जांच कर रहे विवेचक का तबादला होने पर दूसरे विवेचक को जांच सौंपी गई है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह की ओर से सदर थाने में वृद्धावस्था पेंशन घोटाले की रिपोर्ट 19 सितंबर को दर्ज कराई गई थी। इसमें कहा गया था कि बुजुर्गों की पेंशन दूसरे लोगों के खाते में भेजकर घोटाला किया गया है।

जांच में सामने आया है कि कुल 2496 वृद्धावस्था पेंशनरों के खाते में परिवर्तन किया गया। करीब 2.52 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया था। इसमें पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार समेत नौ लोगों को आरोपी बनाया गया था।

थाना सदर बाजार प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि विवेचक हरेंद्र सिंह का तबादला होने के बाद एसआई सोमपाल को विवेचना सौंपी गई है।

विभाग की ओर से जांच में सहयोग किया जा रहा है। पुलिस की विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

– वंदना सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button