शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पूरे दिन अंटा चौराहा पर लगा रहा जाम

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Thu, 19 Oct 2023 12:47 AM IST

There was jam all day at Anta intersection.

अंटा चौराहा से ​खिरनीबाग मार्ग पर जाम में फंसे वाहन। संवाद

शाहजहांपुर। शहर में जाम की समस्या दिन-प्रतिदिन विकराल होती जा रही है, जिसकी बड़ी वजह सीवर लाइन की बेतरतीब खोदाई बन रही है। बुधवार को अंटा चौराहा और कच्चा कटरा मोड़ पर दिन भर लोग जाम से जूझते रहे।

खिरनीबाग से अंटा चौराहा होकर केरुगंज तक व्यस्तम मार्ग है। अंटा चौराहा और बेरी चौकी के पास अक्सर जाम लगा रहता है क्योंकि पिछले डेढ़ सप्ताह से इस मार्ग पर सीवर लाइन डाली जा रही है। जिसके लिए सड़कों को खोदा गया है। इससे सड़क पर जगह काफी कम बची है और वाहनों के आवागमन में दिक्कत आ रही है। दोपहर एक बजे जाम ज्यादा भयावह हो गया। स्कूली बच्चे और मरीज भी फंसे रहे। यातायात पुलिस कर्मी भी असहाय नजर आए। घंटाघर से कच्चा कटरा मोड़ मार्ग पर भी जाम लगा रहा। इस मार्ग पर भी कुछ जगह सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है।

वहीं, रोजा क्षेत्र के गांव सरही मजरा से सरही के बीच पानी की पाइपलाइन रोड के किनारे डाली जा रही है। इस दौरान मिट्टी खोदकर रोड के बीचों बीच डाल दी गई। सोमवार को बारिश के बाद यहां कीचड़ हो गई, जिस कारण कई लोग फिसलकर घायल हो गए। बुधवार को भी मिट्टी सड़क पर ही पड़ी रही, जिसको ठेकेदार ने रोड से नहीं हटवाया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button