शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: 29 को होगी जवाहर नवोदय की प्रवेश परीक्षा, शामिल होंगे 7949 विद्यार्थी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Fri, 28 Apr 2023 01:25 AM IST

शाहजहांपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गईं। 22 केंद्रों पर 29 अप्रैल को होने वाली परीक्षा में 7949 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए 13 मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। बृहस्पतिवार को जीआईसी में डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों की बैठक लेकर दिशा-निर्देश दिए।

जवाहर नवोदय की प्रवेश परीक्षा के लिए डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली, संजय कुमार सरस्वती कॉलेज, जीआईसी, इस्लामिया इंटर कॉलेज, स्वामी धर्मानंद कॉलेज, तक्षशिला पब्लिक स्कूल, जनता इंटर कॉलेज, प्रेमचंद्र स्मारक इंटर कॉलेज पुवायां, जीजीआईसी पुवायां, कैंब्रिज कांवेंट पुवायां, पुवायां इंटर कॉलेज समेत 22 सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षा दिन में साढ़े 11 से डेढ़ बजे तक होगी। बृहस्पतिवार को डीआईओएस शौकीन सिंह यादव ने प्रधानाचार्यों की बैठक लेकर परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए निर्देशित किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button