शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: 800 मीटर दौड़ में जॉन नेव स्कूल अव्वल

Connect News 24

शाहजहांपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से खेलो भारत के तहत नेव टेक्निकल इंस्टीट्यूट (एनटीआई) में तीन दिवसीय खेल एवं एथलेटिक्स के तहत कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। 800 मीटर दौड़ में जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज द्वितीय और राणा पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहा।

100 और 200 मीटर दौड़ में इस्लामिया इंटर कॉलेज प्रथम, डॉ. सुदामा विद्यास्थली द्वितीय और जॉन नेव तृतीय स्थान पर रहा। 400 मीटर दौड़ में जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम, डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहा। 100 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में राणा पब्लिक स्कूल ने पहला, डॉ. सुदामा विद्यास्थली ने दूसरा और राणा पब्लिक स्कूल ने तीसरा स्थान पाया।

200 मीटर बालिका वर्ग में जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम और द्वितीय एवं राणा पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। ज्वेलिन बालक वर्ग में जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। बालिका वर्ग में जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहले, राणा पब्लिक स्कूल दूसरे और जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। 400 मीटर बालिका वर्ग में डॉ. सुदामा विद्यास्थली ने प्रथम, जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। 800 मीटर बालिका वर्ग में जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान झटका। वॉलीबाल एवं कबड्डी टूर्नामेंट का भी फाइनल मैच खेला गया।

राणा पब्लिक स्कूल पुवायां और जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया जिसमें राणा पब्लिक स्कूल विजयी रचा। दूसरा सेमीफाइनल डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली एवं डीएसएम के बीच हुआ। सुदामा विद्यास्थली ने जीत हासिल की। वॉलीबाल बालिका वर्ग में तक्षशिला पब्लिक स्कूल विजेता एवं जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल उप विजेता रहा।

इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी, आरएसएस के महानगर प्रचारक मनजीत, डॉ. सोम शेखर दीक्षित, बरखा सक्सेना, अंशुमान मैसी, आयुष्मान चौहान, रौनक पाल, आकाश सिंह राठौड़, अनुज जौहरी, राजन ठाकुर, जीशान गाजी, आशीष भदौरिया, अंकित राजपूत आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button