शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: संयुक्त प्रबंध निदेशक ने चीनी मिल का किया निरीक्षण

Connect News 24

SP got angry on writing outside medicine in government hospitals

तिलहर चीनी मिल में निरीक्षण करते संयुक्त प्रबंध निदेशक। संवाद

तिलहर। संयुक्त प्रबंध निदेशक नोडल बरेली मंडल मुकेश चंद्रा ने उप गन्ना आयुक्त के साथ किसान सहकारी चीनी मिल का निरीक्षण कर अधीनस्थों को निर्देश दिए। उन्होंने मिल प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने गांव बिलहरा में गन्ना किसानों के साथ गोष्ठी की।

संयुक्त प्रबंध निदेशक ने प्रधान प्रबंधक जंग बहादुर यादव के साथ मिल प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की। प्रधान प्रबंधक, जेष्ठ गन्ना निरीक्षक उमाकांत द्विवेदी के साथ गांव बिलहरा में गन्ना किसानों के साथ गोष्ठी करते हुए वैज्ञानिक ढंग से गन्ना खेती पर चर्चा की। इसके बाद वह प्रगतिशील किसान कौशल मिश्रा के फार्म हाउस पर पहुंचे और उनकी फसलों का अवलोकन किया।

उन्होंने उप गन्ना आयुक्त बरेली के साथ ग्राम गंगानगर में संचालित महिला स्वयं सहायता समूह, गंगानगर महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार की जा रही पौध और तैयार की गई पौध देखी। साथ ही समूह के सदस्यों से पौध तैयार करने, वितरण, अनुदान, प्राप्त होने वाली आय के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद वह चीनी मिल पहुंचे। उन्होंने गन्ना सर्वे रिपोर्ट, मिल हाउस व अन्य पटलों के कार्यों संबंधी समीक्षा की। उन्होंने मिल हाउस, ब्वॉयलर, पटला आदि का सघन निरीक्षण किया। चीनी भंडारण के लिए निर्माणाधीन गोदाम का निरीक्षण किया। इसके बाद वह मिल के गन्ना फार्म पर पहुंचे और उत्पादित गन्ने की फसल का जायजा लिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button