शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: महिलाओं से जेवर लूटने के दो आरोपी गिरफ्तार

Connect News 24

जलालाबाद। मंगलवार रात पुलिस ने शाहजहांपुर रोड से गांव पुरैना के पास लूट के इरादे से खड़े दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से तमंचों के अलावा लूटे गए जेवरात भी मिले हैं।

जलालाबाद थाना प्रभारी प्रवीण सोलंकी ने बताया कि पुलिस टीम के साथ रात्रि गश्त करने के दौरान गांव पुरैना के पास निर्माणाधीन मकान के पास संदिग्ध हालात में दो युवक खड़े थे। घेराबंदी करने पर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में आरोपियों के पास से दो तमंचे, दो कारतूस और कुछ जेवर मिले हैं। पकड़े गए आरोपी विवेक कुमार निवासी रसेम थाना कांट और विपुल निवासी पुरैना थाना जलालाबाद ने बताया कि वे लोग बरेली मोड़ से जमुनिया के बीच बाइक या साइकिल के पीछे बैठी महिलाओं से छिनैती और लूट करते हैं। उन लोगों के पास से मिले जेवर कुछ समय पहले दो अलग-अलग महिलाओं से की गई लूट के हैं। पकड़े जाने के दौरान वे लोग लूट के इरादे से ही खड़े थे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button