शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: जुलूस-ए-मोहम्मदी आज, धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए 125 वालंटियर लगाए

Connect News 24

शाहजहांपुर। बारह रबी उल अव्वल के मौके पर बृहस्पतिवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरी शान से निकाला जाएगा। इसमें डेढ़ से पौने दो लाख लोगों के जुटने की संभावना है। जुलूस के रास्ते में पड़ने वाले धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए 125 वालंटियर को लगाया गया। इसी तरह भीड़ के चलते मुसाफिरों को स्टेशन तक पहुंचाने के लिए 25 लोगों का जत्था लगाया गया है, ताकि किसी भी यात्री की ट्रेन न छूटने जाए।

बृहस्पतिवार को फज्र की नमाज के बाद रेलवे स्टेशन के पास स्थित मस्जिद से शहर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी जुलूस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। जुलूस में पहली बार बड़े वाहनाें को लाने से रोका गया है। जुलूस में दावत-ए-इस्लामी के मंडल निगरा गुफरान अत्तारी भी शामिल रहेंगे।

जिला निगरा हाफिज अनीस अत्तारी ने बताया कि जुलूस के रास्ते में पड़ने वाले धर्मस्थलों की सुरक्षा के लिए 125 वालंटियर लगाए गए हैं। पुलिस ने इन्हें एसपीओ का कार्ड भी दिया है। संबंधित एसपीओ भीड़ पहुंचने से पहले धर्मस्थल के गेट पर खड़े होकर सुरक्षा करेंगे। इसके अतिरिक्त भीड़ के चलते यात्रियों को स्टेशन पर पहुंचाने के लिए 25 लोगों के जत्थे को भी लगाया गया है। जत्थे को अशफाक नगर चौकी के पास लगाया जाएगा।

सैयदबाड़ा वाली मस्जिद में दुआ के साथ समाप्त होगा जुलूस

कांट। जामा मस्जिद की ओर से जुलूसे ईद मिलादुन्नबी के संबंध में मस्जिद परिसर में बैठक होगी। शाही इमाम मोहम्मद रिजवान रजा ने बताया कि बृहस्पतिवार को जुलूस को पेश इमाम हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। जुलूस का समापन सैयदबाड़ा वाली मस्जिद में दुआ के साथ होगा। उन्होंने कहा कि यह मुसलमानों के लिए सबसे खास व मुबारक दिन है, इसकी खुशियां मनाने के लिए हमें नए कपड़े पहनने, नियाज कराना चहिए। घरों में महफिले मिलाद कराने के साथ दुकानों और घरों पर हरे झंडे लगाना चाहिए। जामा मस्जिद के मुतावल्ली शहजाद अहमद खां, हाफिज आरिफ, मौलाना सुहेल, हाफिज उवैस रजा, हाफिज सरताज रजा, हाफिज निजाकत अली आदि मौजूद रहे। संवाद

सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम

जुलूस-ए-मीलाद को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एसपी अशोक मीणा व एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने रूट का भ्रमण करने के साथ व्यवस्था का जायजा ले चुके हैं। पुलिस की ड्यूटी भी लगा दी गई हैं।

उदयपुर भूड़ा में निकलने वाले जुलूस को लेकर प्रशासन सतर्क

मिर्जापुर। बृहस्पतिवार को ग्राम उदयपुर भूड़ा में बारावफात का जुलूस परंपरागत ढंग से निकाला जाएगा। यह जुलूस गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर दादा मियां की मजार तक जाकर वापस आएगा। जुलूस में शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस और प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button