शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: कबड्डी में कांट और तिलहर ने मारी बाजी

Connect News 24

Kant and Tilhar won in Kabaddi

युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से जिला​ स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं

शाहजहांपुर। नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से जिला स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। कबड्डी सब जूनियर वर्ग के बालिका वर्ग में खुदागंज, जूनियर वर्ग के बालक वर्ग में कांट और सीनियर वर्ग में तिलहर की टीम विजेता रही।

वाॅलीबॉल बालक वर्ग के जूनियर वर्ग में भावलखेड़ा, सीनियर वर्ग में सिंधौली की टीम विजयी रही। बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ के जूनियर वर्ग में आयुष, 100 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग सोहेल कादिर ने पहला स्थान पाया। वेटलिफ्टिंग में रोली वर्मा, निकिता वर्मा और खुशबू विजेता रहीं। इससे पहले मुख्य अतिथि के रूप में पुवायां विधानसभा से विधायक चेतराम ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं व उप विजेताओं को मेडल, प्रमाण पत्र व ट्राॅफी दी गई। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी एनके सिंह, नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया, जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया, कार्यक्रम प्रभारी व्यायाम प्रशिक्षक सत्येंद्र कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मोहित कुमार, शुभम, अनिल, नैंसी, अर्चना, अनुराग, राहुल उपाध्याय, पीआरडी जवान, वेदप्रकाश, युवक/महिला मंगल दल सदस्य मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button