Shahjahanpur News: बदलाव के लिए प्रयत्न करते रहिए
शाहजहांपुर। शिक्षक संकुलों की क्षमता संवर्धन के लिए जिलास्तरीय कार्यशाला का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। इसमें शिक्षक संकुलों को बदलाव के लिए लगातार और धैर्यपूर्वक प्रयत्न करते रहने की सीख दी गई।
डीआईओएस हरिवंश कुमार ने कहा कि शिक्षकों के सामने यह चुनौती है कि अब उनके प्रयासों को मापा जा सकता है। उन्होंने कार्यशाला के क्रियाकलापों को बच्चों तक पहुंचाने का आह्वान किया। डॉयट प्राचार्य व सहायक शिक्षा निदेशक विनय कुमार ने कहा कि सिद्धांत के आधार पर व्यवहार का निर्माण होना चाहिए। कार्यक्रम के संचालक व डॉयट प्रवक्ता बीएल मौर्या ने कहा कि हमारे सामने चुनौतियों का पहाड़ है, लेकिन शिक्षक सारी चुनौतियों से निपटने सक्षम हैं।
डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने ओरल मैथ टॉक, स्किल टीचिंग तथा डिस्कवर एंड नो के सिद्धांतों का प्रस्तुतीकरण दिया। पुवायां की नोडल शिक्षक संकुल पल्लवी ने पांच प्वाइंट निपुण टूल किट, एआरपी अमितेश आनंद ने एग्जाम वॉरियर तथा बीईओ जलालाबाद सुनील कुमार सिंह ने राष्ट्रीय नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, विद्याज्ञान और अन्य प्रवेश परीक्षाओं को लेकर जानकारी दी।
शिक्षक इमरान सईद खां ने दोनों दिन प्रिंट समृद्ध वातावरण सामग्री का स्टॉल लगाया। पुवायां, भावलखेड़ा व जलालाबाद के शिक्षक संकुलों ने संकुल बैठक का डेमो तथा अमिता शुक्ला ने कहानी चर्चा पर डेमो क्लास का संचालन किया। एसआरजी अश्वनी कुमार अवस्थी ने शिक्षक संकुल की आदर्श बैठक और ममता शुक्ला ने आइस ब्रेकर की एक्टिविटी का संचालन किया।
बीएसए रणवीर सिंह ने शिक्षक संकुलों को निपुण शपथ दिलाई। डेमो क्लास में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर डायट प्रवक्ता डॉ. राकेश कुमार पटेल, सुभाष चंद्र सिंह, अजीत कुमार मिश्रा, अमित कुमार बंशकार, अमन कुमार, अंजनी भारती, खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुशवाहा, केडी यादव, विनय कुमार मिश्रा, रमेश पंकज, सुनील कुमार सिंह, शिव बोधन, अश्वनी कुमार आदि मौजूद रहे।