Shahjahanpur News: प्रधानमंत्री आवास के 300 लाभार्थियों को सौंपी चाबी

लाभार्थियों को आवास की चाभी सौंपते जनप्रतिनिधि और अधिकारी। संवाद
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वाराणसी में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाबियां दीं। इसी क्रम में जिला मुख्यालय से लेकर ब्लाॅक स्तर तक प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को चाबी देकर गृह प्रवेश कराया गया।
गांधी भवन प्रेक्षागृह में हुए कार्यक्रम में 300 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी सौंपी गईं। इसके साथ ही 150 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड व 100 स्ट्रीट वेंडरों को लोन बांटे गए। कार्यक्रम के दौरान महापौर अर्चना वर्मा, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, सीडीओ एसबी सिंह, डीसीडीएफ अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा, ब्लाॅक प्रमुख राजाराम, श्रीदत्त शुक्ला, पीडी अवधेश राम, डीपीओ पवन कुमार सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा अतुल पाठक आदि मौजूद रहे।
जलालाबाद। ब्लाॅक के सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने सौ लाभार्थियों को चाबी सौंपी गई। भाजपा नेता मनोज सिंह, बीडीओ अरविंद रस्तोगी, चेयरमैन शकील अहमद, सभासद जोनू चौहान आदि मौजूद रहे।
तिलहर। ब्लॉक सभागार में 43 पात्रों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी दी गई। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख कविता यादव, वरुण यादव, बीडीओ ब्रजेश कुमार मिश्र, संतोष बाबू, ओमपाल गंगवार, सर्वेश सिंह यादव आदि मौजूद रहे।