Budaun News: भर्ती निकलीं को आवेदकों के पास नौकरी लगवाने के आने लगे फोन
-कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में निकलीं हैं कई भर्तियां
-बीएसए ने ऐसे लोगों से सचेत रहने के लिए चस्पा कराई सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों समेत 35 पद खाली चल रहे हैं। विभाग ने उन पदों पर भर्ती प्रक्रिया को शुरू किया है। 892 लोगों ने 35 पदों के लिए आवेदन किया है। अब आवदेनकर्ता के पास भर्ती कराने के नाम पर धनराशि की डिमांड की जाने लगी है। इसको लेकर बीएसए ने कार्यालय के बाहर सार्वजनिक सूचना चस्पा कराई है।
जिले में 18 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में शैक्षणिक/ शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के रिक्त पदों पर संविदा के आधार पर चयन किया जाना है। इसमें पूर्णकालिक, अंशकालिक शिक्षिका, लेखाकार, रसोइया समेत 35 पद हैं। जिन पर भर्ती की जानी है। ऐसे में 11 को काउंसिलिंग और 12 जुलाई को विकास भवन में साक्षात्कार होना है, लेकिन मौके को ध्यान में रखते हुए कुछ लोगों ने राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूं के नाम का प्रयोग करते हुए आवेदकों को फोन किए हैं।
साथ ही निश्चित धनराशि की मांग करते हुए नौकरी दिलाने की बात कही है। जब मामला बीएसए की जानकारी में आया तो उन्होंने एक सार्वजनिक सूचना कार्यालय के बाहर चस्पा कराई। जिसमें कहा गया कि है कोई भी ऐसे लोगों के बहकावे में न आए।
कार्यालय के बाहर सूचना चस्पा कराई है। उसमें उस नंबर को भी सार्वजनिक किया गया है। जिससे आवेदनकर्ताओं के पास कॉल आईं थी। अगर किसी के पास इस नंबर से कॉल आए तो बताए। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-स्वाति भारती, बीएसए