Shahjahanpur News: कोटेदार ने पिटाई कर रुपये और गेहूं छीनने का लगाया आरोप
खुटार। गांव दिलीपपुर के कोटेदार रामनारायन ने पांच लोगों के खिलाफ एमडीएम का गेहूं और रुपये छीनने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
रामनारायन ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार शाम गांव दिलीपपुर मोड़ से एमडीएम का राशन लेने गए थे। वहां गांव खानपुर कुर्रैया के दो लोग तीन साथियों के साथ पहले से मौजूद थे। आरोपी गेहूं की एक बोरी जबरन ले जाने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए पिटाई कर दी। एक व्यक्ति ने बचाने का प्रयास किया तो उसे भी पीटा गया। आरोपियों ने उससे 15 सौ रुपये भी छीन लिए। इस बीच उनका मोबाइल भी कहीं गिर गया। आरोपी गेहूं की बोरी और रुपये लेकर चले गए। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। थाने पर तहरीर दी गई है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद