अजब ये इश्क है: बेटी की शादी तय करने के दौरान चार बच्चों की मां को हुआ प्यार, बरात से पहले समधी संग हुई फरार

love affair
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के कांट क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का अजब मामला सामने आया है। एक युवती की शादी तय करने के दौरान उसकी मां के संबंध चचेरे समधी से हो गए। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खी लीं।
बेटी की शादी नहीं हो पाई, उससे पहले ही चार बच्चों की मां अपने प्रेमी समधी के साथ चली गई। दोनों को बुलाकर थाने पर पंचायत कराई गई, लेकिन महिला अपने प्रेमी के साथ रहने पर अड़ गई।
प्रेमी ने भी उसका साथ दिया। जब महिला अपने पति के साथ जाने को राजी नहीं हुई तो पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी का शांतिभंग में चालान कर दिया।
कलान क्षेत्र में तय की थी बेटी की शादी
कांट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी कलान थाना क्षेत्र के गांव में तय की थी। शादी तय होने के दौरान रिश्तेदारों का आना-जाना हो गया। युवती की शादी होने से पहले उसकी मां होने वाले चचेरे समधी के संपर्क में आ गई। दोनों का प्रेम-प्रसंग हो गया। इसके बाद वह अपने चार बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई।



