Shahjahanpur News: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हंसना बेहद जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 07 May 2023 01:03 AM IST
शाहजहांपुर। मायूसी और उदासी से अवसाद समेत कई रोग घेर लेते हैं। वहीं खुश रहने से शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए डॉक्टर भी हंसने पर जोर देते हैं। फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने शनिवार को हंसी से होने वाले फायदों पर चर्चा की।
रविवार को विश्व हास्य दिवस पर फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने फोन पर अमर उजाला से बातचीत में कहा कि हंसने से धमनियों में खून का संचार ठीक रहता है। स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए ठहाके लगाकर हंसना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि जीवन जटिलताओं का बंडल है। इसकी सबसे बड़ी थेरेपी हंसी है। हंसने से शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। संवाद