शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: वकीलों ने लखनऊ खंडपीठ से जोड़े जाने की मांग उठाई

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sun, 16 Jul 2023 12:51 AM IST

Lawyers raised demand to be linked with Lucknow bench

एडीएम न्यायिक रा​शिद हुसैन को ज्ञापन सौंपते अ​धिवक्ता

शाहजहांपुर। जिला न्यायालय को लखनऊ खंडपीठ से जोड़े जाने को लेकर अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक राशिद हुसैन को दिया। सेंट्रल बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार वैश्य के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां दिए ज्ञापन में उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद जिले से करीब चार सौ किलोमीटर है। इसकी वजह से वादकारियों और अधिवक्ताओं को आने-जाने में परेशानी होती है। वर्ष 1986 में जसवंत सिंह आयोग की रिपोर्ट में निकटता के आधार पर शाहजहांपुर को उच्च न्यायालय इलाहाबाद की खंडपीठ लखनऊ से संबद्ध की संस्तुति की थी। तब से इस मांग के समर्थन में अधिवक्ता हर शनिवार को ज्ञापन देते हैं। महासचिव सुधीर कुमार पांडेय, हरेंद्र कुमार राजवंशी, मुकेश यादव, राहुल शर्मा, सूरज प्रताप सिंह, अभिषेक मिश्रा, राकेश कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button