शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: होमगार्ड और अधिवक्ता में मारपीट, वकीलों ने थाना घेरा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sat, 03 Jun 2023 12:34 AM IST

जलालाबाद। उप जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट के पास होमगार्ड और अधिवक्ता के बीच मारपीट हो गई। इस मामले में दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगा रहे हैं। घटना से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली का घेराव कर लिया।

अधिवक्ता आरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि शाम करीब चार बजे वह थाना मदनापुर के गांव गुलाऊ निवासी अरविंद की जमानत के लिए एसडीएम न्यायालय के पास पहुंचे। आरोप है कि आरोपी को लेकर वहां खड़े एक होमगार्ड ने उनसे 500 रुपये रिश्वत मांगी। मना करने पर होमगार्ड ने गाली-गलौज करते हुए हाथापाई शुरू कर दी।

होमगार्ड ने अधिवक्ता के आरोपों को नकारते हुए कहा कि वह जमानत को लेकर उस पर बेवजह दबाव बना रहे थे, जब उसने मना किया तो अधिवक्ता उसको पीटने लगे। घटना से तहसील परिसर में अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी वहां जा पहुंचे। कार्यवाहक कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों को बैठाकर घटना के संबंध में जानकारी ली जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button