शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: छावनी क्षेत्र में फिर दिखा तेंदुआ, तलाश में जुटे वन अफसर

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Fri, 20 Oct 2023 12:47 AM IST

शाहजहांपुर। कैंट इलाके में एक बार फिर तेंदुआ देखा गया है। इससे क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। इधर आयुध वस्त्र निर्माणी के विभागीय अधिकारी यार्ड एंड इस्टेट ने कर्मचारी और स्थानीय निवासियों की सुरक्षा के लिए अलर्ट जारी किया है। घर से निकलते वक्त सभी से सतर्कता बरतने की अपील की है। हालांकि, वन विभाग ने तेंदुआ होने की पुष्टि नहीं की है।

वन विभाग के मुताबिक कैंट इलाके में आयुध वस्त्र निर्माणी फैक्टरी के आसपास सात अक्तूबर को एक महिला ने तेंदुआ देखने का दावा किया था जिस पर वन क्षेत्राधिकारी सदर शत्रुघ्न प्रसाद टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मऊबासक गांव समेत आसपास के इलाके और जंगल में छानबीन की। रेंजर के मुताबिक कहीं भी तेंदुआ के पदचिह्न नहीं मिले हैं। कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की गई। किसी में भी तेंदुआ नहीं दिखा। दो दिनों तक लगातार विभागीय टीम को रात में कांबिंग के लिए भेजा गया। बावजूद तेंदुए का सुराग नहीं लगा। फिर भी लगातार निगरानी की जा रही है। यदि तेंदुआ के पदचिह्न देखे जाएंगे तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

करीब दो वर्ष पूर्व आयुध वस्त्र निर्माणी की चाहरदीवारी पर बैठा तेंदुआ सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था। इसके बाद भी कई स्थानों पर ग्रामीणों ने तेंदुए को देखा। वन विभाग ने पिंजड़ा भी लगाया लेकिन उसे पकड़ा नहीं जा सका था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button