शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: अयोध्या में होगी प्राण प्रतिष्ठा, यहां मनेगी दिवाली

Connect News 24

Life will be consecrated in Ayodhya, Diwali will be celebrated here

प्रेसवार्ता में जानकारी देते अध्यक्ष विनय अग्रवाल, महानगर प्रचारक मंजीत व मीडिया प्रभारी नितेश

शाहजहांपुर। भाजपा कार्यकर्ता और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या से पूजित अक्षत, निमंत्रण पत्रक एवं राम मंदिर का चित्र महानगर के लगभग एक लाख घरों में पहुंचाएंगे। प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को पूरे जिले में दीपोत्सव मनाया जाएगा।

श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा व पूजित अक्षत वितरण महासंपर्क अभियान के तहत महानगर की जिम्मेदारी भाजपा नेता विनय अग्रवाल को सौंपी गई है। उनको कार्यक्रम का अध्यक्ष बनाया गया है। आरएसएस कार्यालय पर बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत में विनय अग्रवाल ने बताया कि समारोह को भव्य बनाने के लिए घर-घर अक्षत वितरण, निमंत्रण पत्र व श्रीराम मंदिर का चित्र वितरित किया जाएगा। इसके लिए महानगर को छह भागों में बांटा गया है।

इनमें अभिमन्यु बिस्मिल, माधव गाडगे, दीनदयाल हनुमत, केशव अंबेडकर, शिवाजी अवंतीबाई, विवेकानंद विश्वकर्मा शामिल हैं। शहर में 63 टोलियों के माध्यम से यह काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन 630 मंदिरों को सजाया जाएगा और मंदिरों से लेकर घरों तक दीपोत्सव मनाया जाएगा।

आएसएस प्रचारक मंजीत ने कहा कि 500 साल के संघर्ष के बाद राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। इसके हम साक्षी बन रहे हैं। महानगर संयोजक नितेेश गुप्ता ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को भव्य बनाने में कोई कमी नहीं रखी जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button