शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: रोजा-बरेली स्पेशल ट्रेन का लोको पायलट निलंबित
शाहजहांपुर। रोजा-बरेली स्पेशल ट्रेन के इंजन के पहिए पटरी से उतरने के मामले में लोको पायलट निर्मल सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
रोजा-बरेली स्पेशल ट्रेन मंगलवार की सुबह 5:30 बजे यार्ड से प्लेटफार्म पर ले जाई जा रही थी। तभी 261 नंबर प्वाइंट के आगे इंजन के चार पहिए पटरी से उतर गए। इसकी वजह से रोजा-बरेली स्पेशल ट्रेन चार घंटे देरी से गंतव्य को रवाना हो सकी। इस दौरान 35 मिनट तक मेन लाइन पर रेल यातायात भी बाधित रहा था। इसकी संयुक्त रिपोर्ट तैयार कर मंडल मुख्यालय मुरादाबाद भेज दी गई। मुख्य लोको निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि मंडलीय अधिकारियों के निर्देश पर लोको पायलट निर्मल सिंह को निलंबित किया गया है। संवाद