शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बुखार का वार, अस्पतालों में मरीजों की लंबी कतार

Connect News 24

Fever attack, long queues of patients in hospitals

पुवायां सीएचसी पर रोगियों को देखते डॉक्टर और दवा लेने वाली की लगी भीड़

0 घर-घर वायरल बुखार से पीड़ित मरीज, अस्पताल में दवा लेने के लिए झेलनी पड़ रहीं दुश्वारियां

0 सीएचसी पर भी अव्यवस्थाएं, स्टाफ नहीं होने के कारण गंभीर मरीज किए जा रहे हैं रेफर

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। बारिश में बुखार महामारी की तरह फैल रहा है। शुक्रवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 1851 लोगों ने पर्चा बनवाया। इनमें से आधे मरीज बुखार के थे। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों में भी अधिकतर मरीज बुखार के पहुंचे।

वायरल बुखार जानलेवा साबित होने लगा है। सेहरामऊ दक्षिणी के गौरीकलां गांव निवासी सत्यपाल की बेटी रागिनी व बेटे शेखर की मौत वायरल बुखार से हो चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बुखार के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को 1375 मरीजों ने पर्चे बनवाए थे। शुक्रवार को यह संख्या बढ़कर 1851 हो गई।

जबकि पुराने पर्चे लेकर आए मरीजों को भी डॉक्टर ने देखा। इनमें सबसे ज्यादा वायरल बुखार से पीड़ित मरीज थे। डायरिया और मलेरिया के रोगी भी आ रहे हैं। फिजिशियन चैंबर के सामने मरीजों की लाइन लगी रही। दूसरी ओर ट्राॅमा सेंटर की स्थिति भी पटरी से उतर गई। एक बेड पर दो से तीन मरीज लिटाए जा रहे हैं। स्ट्रेचर पर मरीजों को लिटाकर भी उपचार किया जा रहा।

जैतीपुर : डॉक्टर की नियुक्ति नहीं, स्टाफ नर्स के सहारे पीएचसी

फोटो नंबर 45

जैतीपुर। क्षेत्र के खेड़ारठ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्टाफ नर्स के सहारे चल रहा है। पीएचसी पर फार्मासिस्ट और स्टाफ नर्स की तैनाती है। शुक्रवार को फार्मासिस्ट छुट्टी पर थे। ऐसे में अस्पताल आने वाले मरीजों को स्टाफ नर्स तनवीर ने दवाई दी। पीएचसी पर डॉक्टर नहीं होने के चलते बुखार से पीड़ितों को झोलाछाप का सहारा लेना पड़ रहा है। संवाद

गौरी कलां : मलेरिया की 30 और डेंगू की पांच जांचें हुईं

शाहजहांपुर। सेहरामऊ दक्षिणी के गौरीकलां गांव में दो बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को 80 मरीजों को दवा दी। साथ ही 30 मलेरिया और पांच डेंगू की जांच की गईं। एसीएमओ डॉ.पीपी श्रीवास्तव ने बताया कि मलेरिया के दो रोगी पॉजिटिव मिले हैं। हालांकि, पुष्टि के लिए स्लाइड की जांच की जाएगी। दूसरी ओर जिला पंचायत राज विभाग के कर्मचारियों ने गांव में पहुंचकर सफाई अभियान को शुरू करा दिया है। संवाद

मिर्जापुर : बाढ़ क्षेत्र में बढ़ा वायरल बुखार का प्रकोप

मिर्जापुर। बाढ़ क्षेत्र में वायरल बुखार ने पैर पसार दिए हैं। सीएचसी जरियनपुर के डॉ.आर्येन्द्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 287 मरीज दवा लेने आए। इनमें सर्वाधिक वायरल बुखार से पीड़ित थे। दोपहर 12:55 बजे ग्राम सिंगापुर की 65 वर्षीय महादेवी सीएचसी में दवा लेने पहुंचीं। उन्होंने बताया कि तीन दिन से बुखार जुकाम और शरीर में दर्द हो रहा है। गांव में दवा ली। फायदा नहीं होने पर यहां दवा लेने आईं हैं। संवाद

पुवायां : 300 से अधिक मरीज देखे गए

फोटो- 12 में है।

पुवायां। शुक्रवार को पुवायां सीएचसी पर तीन सौ से अधिक मरीज देखे गए। अधिकतर रोगी बुखार, दस्त, आई फ्लू और त्वचा रोग से संबंधित थे। डॉ. एमके सिंह के कक्ष में मरीजों की भीड़ थी। संवाद

पुवायां सीएचसी पर रोगियों को देखते डॉक्टर और दवा लेने वाली की लगी भीड़

पुवायां सीएचसी पर रोगियों को देखते डॉक्टर और दवा लेने वाली की लगी भीड़

पुवायां सीएचसी पर रोगियों को देखते डॉक्टर और दवा लेने वाली की लगी भीड़

पुवायां सीएचसी पर रोगियों को देखते डॉक्टर और दवा लेने वाली की लगी भीड़

पुवायां सीएचसी पर रोगियों को देखते डॉक्टर और दवा लेने वाली की लगी भीड़

पुवायां सीएचसी पर रोगियों को देखते डॉक्टर और दवा लेने वाली की लगी भीड़


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button