शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पौने चार लाख की लूट, पुलिस ने चोरी में दर्ज की रिपोर्ट

Connect News 24

शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा के गाजीपुर खैरपुर निवासी सत्यप्रकाश के घर से तीन लाख 75 हजार रुपये की लूटपाट हुई थी। इस मामले की रिपोर्ट पुलिस ने चोरी में दर्ज कर ली। पीड़ित ने लूट की धारा में केस दर्ज कराने के लिए सीएम कार्यालय में दस्तक दी, तब हरकत में आई पुलिस ने बिहार के दो युवकों को हिरासत लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

सत्यप्रकाश ने अपनी बेटी के विवाह के लिए दो लाख 65 हजार रुपये में जमीन का बैनामा मिनाती गुप्ता के साथ किया था। रुपये उनके मकान में ही रखे थे। 18 सितंबर को शकील, सुजात, बंटू और उमेश मकान की बिजली बंद कर घर में घुस आए और उन लोगों के साथ मारपीट की। नकदी और बेटी की शादी के लिए रखा जेवर लूटपाट कर भाग गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने 27 सितंबर को चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। लूट की धारा नहीं लगाने पर उन्होंने दस दिन पहले सीएम के कार्यालय का दरवाजा खटकाया।

सीओ तिलहर प्रयांक जैन ने बताया कि मामला लूट का नहीं है। लूट का मुकदमा दर्ज करने की स्थिति अलग होती है। मामले की जांच की जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button