शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: दूसरे दिन 62 परीक्षार्थियों के अंकपत्र सुधारे गए

Connect News 24

शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के अंकपत्रों में नाम, जन्मतिथि आदि की त्रुटियों के निस्तारण के लिए जीआईसी में दो दिवसीय शिविर लगा।

शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को साल 2022-23 से पहले यूपी बोर्ड की परीक्षा देने वाले हाईस्कूल के 14 तथा इंटरमीडिएट के 17 परीक्षार्थियों के अंकपत्रों की त्रुटियों का निस्तारण किया गया। वर्ष 2022-23 में परीक्षा देने वालों में हाईस्कूल के 15 और इंटरमीडिएट के 16 परीक्षार्थियों के अंकपत्रों की त्रुटियों का सुधार कराया गया। डीआईओएस शौकीन सिंह यादव ने बताया कि अंकपत्रों में अधिकतर परीक्षार्थी के नाम, माता-पिता के नाम और जन्मतिथि से संबंधित त्रुटियां रहीं। कुछ परीक्षार्थियों के फोटो भी बदल गए या फिर प्रिंट नहीं हो पाए थे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button