शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: शादी के 18 माह बाद विवाहिता की मौत

Connect News 24

Married woman dies after 18 months of marriage

गांव भरसंडा में परिजनों से रंजू देवी की मौत की जानकारी लेते सीओ। संवाद

पुवायां (शाहजहांपुर)। नगर के गांव भरसंडा में सोमवार रात संदिग्ध हालात में विवाहिता का चारपाई पर शव मिला। जौनपुर निवासी उनके पिता की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पति ने बीमारी से मौत होने की बात कही है।

जौनपुर के कस्बा चंदवक निवासी श्यामनारायण ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रंजू देवी (22) की शादी भरसंडा गांव निवासी राहुल कुमार से 18 माह पहले की थी। सोमवार रात ससुराल में उसकी मौत की सूचना मिली। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद खुद भी बेटी के ससुराल पहुंचे। इधर, सीओ पंकज पंत और इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने पुलिस बल के साथ मौके पर तफ्तीश की। पुलिस के अनुसार शव पर चोटों के निशान नहीं मिले हैं। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। राहुल ने पुलिस को बताया कि रंजू बीमार चल रही थी। बीमारी के चलते ही रंजू की मौत हुई है। राहुल के अनुसार उन्होंने ही ससुराल के लोगों को सूचना दी थी। सीओ पंकज पंत ने बताया कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button