शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज के लिए हत्या का आरोप

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Wed, 25 Oct 2023 12:53 AM IST

मिर्जापुर। गांव दोषपुर नागर में संदिग्ध हालात में मंगलवार को विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पति समेत चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

फर्रुखाबाद जिले के अमृतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोला सोता हरिपालपुर निवासी अरविंद सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन संध्या की शादी 2010 में मिर्जापुर थाना क्षेत्र के ग्राम दोषपुर नागर निवासी अतुल के साथ की थी। शादी में दिए गए दहेज से उनके बहनोई सहित परिवार के लोग संतुष्ट नहीं हुए। वे अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए संध्या को प्रताड़ित करते थे।

पति अतुल सिंह, ससुर नरेंद्र, सास प्रेमलता, देवर गौरव की प्रताड़ना से आहत होकर संध्या ने मंगलवार सुबह नौ बजे कमरे के अंदर फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर वह बहन की ससुराल आए तो घर में संध्या का शव पड़ा मिला। जबकि घर के सभी लोग गायब थे। थाना प्रभारी विनोद कुमार तोमर ने बताया कि भाई की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button