शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: गणित ने उलझाया, प्रश्नपत्र देख सिर चकराया

Connect News 24

Mathematics confused me, I felt dizzy after seeing the question paper.

जीएफ कॉलेज से पीईटी का पेपर देकर निकलते अभ्यर्थी। संवाद

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) शनिवार को 22 केंद्रों पर आयोजित की गई। पहले दिन की परीक्षा में पंजीकृत 20640 परीक्षार्थियों में 12577 उपस्थित रहे। 8063 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा देने के बाद केंद्रों से निकले परीक्षार्थियों के चेहरे पर मायूसी दिखी। उनके अनुसार पेपर पिछले साल की अपेक्षा कठिन आया। गणित के प्रश्नपत्र देखकर अधिकांश अभ्यर्थी चकरा गए।

जिले में पीईटी को लेकर जीएफ कॉलेज और एसएस कॉलेज समेत अन्य केंद्रों पर शनिवार को पहले दिन की परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हुई। केंद्रों पर प्रवेश सुबह नौ बजे से ही शुरू हो गए थे। साढ़े नौ बजे तक प्रवेश दिए गए। उसके बाद परीक्षा केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए। दोपहर 12 बजे पहली पाली की परीक्षा खत्म हुई। दूसरी पाली तीन बजे से शुरू हुई जो पांच बजे तक चली। परीक्षा को लेकर धारा 144 लागू की गई थी। सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. वेदप्रकाश मिश्रा परीक्षा के दौरान निरीक्षण पर रहे। उनके साथ ही अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी परीक्षा पर नजर बनाए रखी। पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। कहीं से नकल या किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है।

देरी से पहुंचने पर अनुरोध करने के बाद मिला प्रवेश : पहली और दूसरी पाली की परीक्षा के लिए केंद्रों पर पहुंचे परीक्षार्थियों के प्रवेश आधे घंटे पहले ही बंद कर दिए गए। सुबह साढ़े दस बजे और अपराह्न ढाई बजे के बाद 5-10 मिनट देरी से पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को अनुरोध करने के बाद प्रवेश दे दिया गया। बावजूद तमाम परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं पा सके। उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा। जीआईसी स्थित केंद्र पर सुबह की पाली में हरदोई और लखनऊ से आने वाले तमाम परीक्षार्थी देरी से पहुंच सके। जीएफ कॉलेज में भी यही हाल रहा।

परीक्षा में पूछे गए 100 प्रश्न, गलत उत्तर पर कटेंगे अंक : पीईटी के पेपर में 100 प्रश्न पूछे गए थे। इसमें हिंदी, जीके, गणित, रीजनिंग के सवाल रहे। गणित के सवाल लंबे होने की वजह से उन्हें हल करने में परीक्षार्थियों को समय लगा। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग यानी गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती की जाएगी। परीक्षा के बाद सवाल गलत हो जाने पर अभ्यर्थी अफसोस जताते दिखे।

जीएफ कॉलेज से पीईटी का पेपर देकर निकलते अभ्यर्थी। संवाद

जीएफ कॉलेज से पीईटी का पेपर देकर निकलते अभ्यर्थी। संवाद

जीएफ कॉलेज से पीईटी का पेपर देकर निकलते अभ्यर्थी। संवाद

जीएफ कॉलेज से पीईटी का पेपर देकर निकलते अभ्यर्थी। संवाद

जीएफ कॉलेज से पीईटी का पेपर देकर निकलते अभ्यर्थी। संवाद

जीएफ कॉलेज से पीईटी का पेपर देकर निकलते अभ्यर्थी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button