शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: रोजा और जमुका में मच्छरों का सबसे ज्यादा प्रकोप

Connect News 24

Most outbreak of mosquitoes in Rosa and Jamuka

डॉ.आरके गौतम, सीएमओ

शाहजहांपुर। बरसात के मौसम में जलभराव के चलते पनपने वाले मच्छरों के डंक से सावधान रहने की जरुरत है। जिला मलेरिया विभाग को जनवरी 2023 से अब तक डेंगू के चार और मलेरिया के 120 रोगी मिल चुके हैं। अधिकारियों के अनुसार, रोजा व जमुका में सबसे ज्यादा मच्छराें का प्रकोप है।

हर वर्ष 20 अगस्त को विश्व मच्छर दिवस मनाया जाता है। मच्छरों के काटने से डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया, फाइलेरिया आदि रोग होने की आशंका रहती है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एसपी गंगवार ने बताया कि एक से 31 जुलाई तक संचारी रोग अभियान चलाने के दौरान घर-घर जाकर जांच की गई। टीमों को एक हजार मकानों के सर्वे में 30 जगह पर लार्वा मिला है, जिन्हें नष्ट करा दिया गया है। अभियान के तहत शहरी क्षेत्र में दस टीमों में लगाया गया है।

बरतें सावधानी

-मच्छरदानी का प्रयोग अवश्य करें।

-मच्छररोधी उपाय का प्रयोग करें।

-फ्रिज, गमले, पक्षियों व जानवराें के पीने के पानी के बर्तनों को एक सप्ताह में बदल दें।

-नाले-नालियों की सफाई रखें।

-खिड़कियों व दरवाजों पर जाली लगवाएं।

-पूरी बांह वाली कमीज पहनें।

साल भर में 324 घरों में मिला लार्वा

पूरे जिले में जनवरी से अभी तक 21318 घरों का सर्वे किया गया। इसमें 324 घरों में लार्वा मिला है। उसे नष्ट कराया गया है। टीम लोगों को मच्छरों से बचाव के लिए जागरूक भी कर रही हैं।

संचारी रोग अभियान के दौरान सर्वे कराया गया था। उस समय गठित टीमें वर्तमान में भी काम कर रही हैं। मलेरिया व डेंगू के मरीजों का डाटा निजी अस्पतालों से भी लिया जाएगा। – डॉ. आरके गौतम, सीएमओ


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button