Shahjahanpur News: अधिकतम तापमान गिरा, छाए रह सकते हैं बादल
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 15 Nov 2023 12:55 AM IST
शाहजहांपुर। बादल छाए रहने से मंगलवार को अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी बादल छाए रहने की संभावना है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री रहा था। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में जबकि न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री की वृद्धि हुई। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी बादल छाए रहेंगे जिससे अधिकतम तापमान में कमी हो सकती है।