पीलीभीत

Pilibhit News: पूरनपुर में स्टेशन रोड पर जाम से एक घंटे तक जूझते रहे लोग

Connect News 24

People struggled with the jam on Station Road in Puranpur for an hour.

नगर के बंडा रोड पर सड़क किनारे खड़े वाहन । संवाद

पूरनपुर। नगर में पार्किंग की व्यवस्था न होने से सड़क के किनारे खड़े होने वाले वाहनों से अक्सर नगर की मुख्य सड़कों पर जाम लगता है। मंगलवार को भी स्टेशन रोड, ब्लॉक रोड पर कई बार लोगों को जाम में फंसना पड़ा। पार्किंग न होने के बाद भी नगर पालिका की ओर से पहली बार पार्किंंग शुल्क की वसूली शुरू की गई है। नगर में चिह्नित स्थानों पर स्टैंड नहीं हैं। ऐसे में सड़कों के किनारे खड़े होने वाले वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है। पहली बार शुरू हुई वसूली से वाहन चालकों में रोष है।

नगर में वाहन स्टैंड के लिए तीन स्थानों को चिह्नित किया गया था। मगर इन स्थानों से वाहनों का संचालन न होकर बंडा रोड पर हनुमान मंदिर के पास से, स्टेशन चौराहा पर पुलिस चौकी के समीप से, असम हाईवे पर खुटार और बंडा चौराहा, माधोटांडा रोड पर एक सिनेमा घर के समीप से, शेरपुर रोड पर स्टेशन चौराहा के समीप सड़कों पर वाहन खड़े रहते हैं।

इसके अलावा नगर में पार्किंग न होने से लोग अपने वाहन सड़कों के किनारे, तहसील परिसर, सीएचसी परिसर आदि स्थानों पर खड़ा कर बाजार और कार्यालयों को जाते हैं। पार्किंग न होने के बाद भी नगर पालिका की ओर से टेंपो, टैक्सी, मैजिक से बीस रुपये और बस अन्य बड़े वाहनों से 50 रुपये की वसूली की जा रही है। नगर पालिका की ओर से शुरू हुई वसूली को लेकर वाहन चालकों में रोष है।

नगर पालिका ईओ कृष्ण कुमार सोनकर ने बताया कि नगर पालिका की ओर से पहली बार पार्किंग शुरू वसूली की व्यवस्था की गई है। इसका ठेका चार लोगों को चार लाख रुपये में 31 मार्च तक दिया गया है। उधर, वाहन कुछ वाहन चालकों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि टाटा मैजिक आदि वाहन चलाने से पुलिस अफसरों के चालकों को महीना देना होता है। परिवहन विभाग का भी महीना बंधा है। अब नगर पालिका की ओर से वसूली शुरू होने पर तिहरी मार उन लोगों पर पड़ रही है।

नगर के बंडा रोड पर सड़क किनारे खड़े वाहन । संवाद

नगर के बंडा रोड पर सड़क किनारे खड़े वाहन । संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button