शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: महापौर और नगर आयुक्त ने नालों की सफाई की

Connect News 24

Mayor and Municipal Commissioner cleaned the drains

कटिया टोला में सफाई करतीं महापौर अर्चना अर्चना वर्मा व नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा

शाहजहांपुर। ‘संभव’ के तहत नगर निगम की ओर से मंगलवार को कटिया टोला मोहल्ले में शिविर लगाकर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं गईं। इससे पहले महापौर अर्चना वर्मा व नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने मोहल्ले का निरीक्षण किया।

नालियों में गंदगी देखकर महापौर ने झाड़ू उठा ली और सफाई करने में जुट गईं। उनको देखकर नगर आयुक्त व अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी झाड़ू लेकर सफाई करने लगे। महापौर ने कहा कि अपने घर व आसपास सफाई रखकर हम महानगर को स्वच्छ ओर सुंदर बना सकते हैं। उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत महानगर को नंबर वन बनाए जाने के लिए प्रतिभाग करने की अपील की है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button