Shahjahanpur News: शालिग्राम संग तुलसी विवाह से पहले मेहंदी की रस्म
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:44 AM IST

कृष्णानगर मंदिर में सालिगराम संग तुलसी विवाह से पूर्व मेहंदी की रस्म निभाते श्रद्धालु। संस्था
शाहजहांपुर। कृष्णानगर स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में सोमवार को शालिग्राम संग तुलसी विवाह से पूर्व मेहंदी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वधू पक्ष और वर पक्ष की महिलाओं ने भजन-कीर्तन के साथ नृत्य किया। महिलाओं और पुरुषों ने हाथों पर मेहंदी लगाई। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। पहले वधू पक्ष के रोहताश्व सचदेवा और उनकी पत्नी दुर्गा देवी सचदेवा अपने निवास से माता तुलसी को सजा-धजा कर ढोल नगाड़े के साथ मंदिर पर लेकर आए, फिर वर पक्ष के रितेश टंडन और उनकी पत्नी श्वेता टंडन अपने निवास से लड्डू गोपाल को सजाकर सिंघासन पर बैठाकर ढोल नगाड़े बजाते मंदिर पहुंचे। इस बीच जयकारों से वातावरण गूंज उठा। मंदिर में पं. अखिलेश शास्त्री ने पूजन-अर्चन कराया, फिर मेहंदी आदि के कार्यक्रम हुए। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर कार्यवाहक प्रधान हरीश बजाज, युवा सेवा समिति के प्रधान संजीव सचदेवा, रवि सचदेवा, जसवंत, जयसिंह जस्सू, मनीष सचदेवा, पूनम अवस्थी, अनू गोगिया, संगीता गोगिया, ममता सचदेवा आदि मौजूद रहे।

