शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: रसोई में दाल गलाना और तड़का लगाना दोनों महंगा

Connect News 24

Melting and tempering pulses in the kitchen are both expensive.

सब्जी बेच रहा सब्जी विक्रेता। संवाद

शाहजहांपुर। रसोई में दाल गलाना और तड़का लगाना दोनों महंगा हो गया है। पिछले एक महीने में करीब 40 रुपये तक अरहर दाल के दाम बढ़ गए। इसके अलावा लहसुन और टमाटर के भी मूल्यों में इजाफा हुआ है। वहीं, त्योहारी सीजन में बढ़े चीनी के दाम भी अब तक नहीं गिरे हैं जिसकी वजह से रसोई का बजट बिगड़ गया है।

दाल के बगैर थाली सूनी रहती है। खासकर दोपहर में लोग तड़के वाली दाल ही खाना पसंद करते हैं। अरहर की दाल जो एक माह पहले 130 रुपये प्रति किलो में बिक रही थी। वर्तमान में 170 रुपये प्रति किलो हो गई। चीनी 15 दिन पहले 40 रुपये प्रति किलोग्राम थी। वर्तमान में 45 रुपये इसकी कीमत है। उरद की दाल 15 दिन पहले 120 रुपये किलो थी जो कि वर्तमान में 140 रुपये प्रति किलो चल रही है। प्याज पिछले एक माह से 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। लहसुन 15 दिन पहले 160 रुपये प्रति किलो था जिसका वर्तमान भाव 240 रुपये प्रति किलो चल रहा है। टमाटर पिछले 50 रुपये प्रति किलोग्राम था जो कि वर्तमान में 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।

-अरहर की दाल पिछले एक माह से महंगी है जिसकी वजह है कि बाजार में इसकी मात्रा कम है। उरद की दाल पर भी अचानक दाम बढ़ गए। चीनी त्योहारी सीजन में महंगी हो गई थी जो कि चीनी मिलों से नई सप्लाई मिलने के बाद भी सस्ती होने की संभावना है।

– प्रदीप गुप्ता, किराना व्यापारी

प्याज, टमाटर और लहसुन की आवक कम होने से इनके दाम बढ़ गए हैं। स्थानीय प्याज और लहसुन की आपूर्ति शुरू होते ही दाम में गिरावट आएगी। देसी टमाटर भी बाजार में आने लगा है। धीरे-धीरे कीमत कम होंगी।

– सुनील कुमार, सब्जी विक्रेता

सब्जी बेच रहा सब्जी विक्रेता। संवाद

सब्जी बेच रहा सब्जी विक्रेता। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button