रामपुर

रामपुर में हिस्ट्रीशीटर की हत्या: शरीर पर कई जगह मारे चाकू, डंडे व सरिये से भी हमला, चाचा व अन्य पर लगा आरोप

Connect News 24

Rampur: History-sheeter murdered, body stabbed at several places, attacked with knife, stick and rods

रामपुर में हत्या के बाद मौके पर पहुंचे एसपी राजेश द्विवेदी
– फोटो : संवाद

विस्तार

मिलक में नाली के विवाद को लेकर हिस्ट्रीशीटर की लाठी, डंडों और चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इसका आरोप चाचा उसके साले और चचेरे भाइयों पर लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के खिलाफ कोतवाली में 15 मुकदमे दर्ज हैं।

खाता चिंतामन गांव निवासी विनोद कश्यप (35) अविवाहित था। वह गांव से बाहर श्मशान घाट के समीप बने एक कमरे में सोता था। रविवार की रात 10 बजे उसका चाचा आंगनलाल, चचेरे भाई काकुल और कपिल से नाली को लेकर झगड़ा हो गया था। मौके पर कुछ लोगों ने बीच बचाव करा दिया था।

इसके बाद वह श्मशान घाट पर दसवां संस्कार के लिए बने कमरे में अपने चचेरे भाई जय सिंह के साथ जाकर सो गया। आरोप है कि देर रात चाचा आंगनलाल, अपने पुत्र काकुल, कपिल और साले पप्पू के साथ श्मशानघाट पर पहुंचा। सभी ने लाठी-डंडे और चाकुओं से विनोद पर हमला कर दिया।

उसकी आवाज सुनकर बचाने आए चचेरे भाई जय सिंह को भी पीटा गया। वह किसी तरह हत्यारों के चंगुल से जान बचाकर वहां से भाग गया। घर पहुंच कर उसने परिजनों को जानकारी दी। जानकारी पाकर ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पहुंचे। तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

रात एक बजे कोतवाल अनुपम शर्मा पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के भाई पंकज की तहरीर पर आरोपी चाचा आंगनलाल, चचेरे भाई काकुल और कपिल,और ग्राम किरा पप्पू के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। सोमवार को पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने गांव पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया।

कोतवाल अनुपम शर्मा ने बताया कि मृतक हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ कोतवाली में 15 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। चाचा, चचेरे भाई और चाचा के साले पर हत्या का आरोप लगाते हुए भाई ने तहरीर दी। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button