शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: चिकित्साधीक्षक को ज्ञापन सौंपा, आशा वर्कर पर आरोप

Connect News 24

Children broke the pot and danced to get applause.

सीएचसी पर शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीण

जलालाबाद। गांव नौगवां के ग्रामीणों ने आशा वर्कर पर आरोप लगाते हुए चिकित्साधीक्षक डॉ. अमित यादव को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि महिलाओं के प्रसव के समय बुलाने पर आशा वर्कर समय से नहीं आतीं। गर्भवती महिला की डिलीवरी के समय उसे सरकारी अस्पताल के बजाय निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवा दिया जाता है और सही से प्रसव करवाने को सुविधा शुल्क की मांग की जाती है। गांव में टीकाकरण या अन्य किसी तरह की सरकारी योजना से ग्रामीण अनभिज्ञ रहते हैं। वहीं, चिकित्साधीक्षक ने जांच कराने व संबंधित के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button