Shahjahanpur News: मेधावियों और शिक्षकों का आज होगा सम्मान
शाहजहांपुर। 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का शुक्रवार को अमर उजाला की ओर से सम्मान किया जाएगा। इनके अलावा 14 प्राइवेट स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। शहर के रेती रोड स्थित सत्यम इंपीरिया लॉन में आयोजित अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना होंगे।
दोपहर 12 बजे होने वाले कार्यक्रम में सहभागी प्रायोजक होटल सत्यम इंपीरिया और अलीबाबा टेलीकॉम हैं। 14 स्कूलों में तक्षशिला पब्लिक स्कूल, कर्नल एकेडमी ग्लोबल, डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज, डॉ. जीएल कनौजिया पब्लिक स्कूल, सेंट पॉल्स इंटर कॉलेज, होली एंजिल स्कूल, जॉन नेव सीनियर सेकेंड्री स्कूल, शहीद भगत सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज, बंडा, कृष्णानंद स्मारक इंटर कॉलेज, बंडा, न्यू ग्रेट स्कॉलर्स इंटर कॉलेज, अल्हागंज, संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रोजी पब्लिक स्कूल, जलालाबाद, श्री शंकर मुमुक्षु विद्यापीठ, श्री फूल सिंह शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज शामिल रहेंगे।