पीलीभीत

Pilibhit News: रात घर में सोया था युवक, सुबह गांव के पास पेड़ पर लटका मिला शव, हत्या का आरोप

Connect News 24

young man dead body found hanging on a tree in pilibhit

पुलिस ने मृतक के परिजनों से ली जानकारी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव चांद डांडी निवासी युवक वीरेंद्र पाल उर्फ विकास का शव शुक्रवार को गांव से 200 मीटर की दूरी पर आम के पेड़ पर लटका मिला। गांव वालों ने परिवार को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। 

मृतक वीरेंद्र पाल उर्फ विकास के बड़े भाई कृष्ण पाल ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को खाना खाने के बाद सभी लोग सोने चले गए थे। उनका भाई भी कमरे में सोने के लिए गया था। शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ टहलने के लिए निकले, तभी उन्होंने एक ग्रामीण के घर के पीछे खेत में किसी के शव को पेड़ पर लटका देखा।

ये भी पढ़ें-  Honey Trap: युवती की अश्लील हरकतों से सदमे में गई डॉक्टर की जान, अब पुलिस के हत्थे चढ़ी गैंग की सदस्य

 

गले में बंधा गमछे का फंदा 

पास जाकर देखा तो आम के पेड़ पर वीरेंद्र का शव गमछे के फंदे पर लटका हुआ था। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पाकर परिवार के सभी लोग वहां पहुंच गए। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि अभी किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। अगर किसी तरह की तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। 

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप 

परिजनों ने बताया कि पास के ही गांव बेनीपुर के दो लोगों से उनका काफी लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। परिजनों ने आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने ही उसके भाई की हत्या कर उसे फंदे से लटका दिया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button