Shahjahanpur News: न्यूनतम पारा गिरा, सीजन सबसे ठंडी रही बृहस्पतिवार की रात
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 16 Dec 2023 01:09 AM IST
शाहजहांपुर। पछुआ हवा चलने से गलन बढ़ गई है। न्यूनतम पारा गिरने से बृहस्पतिवार की रात सीजन की सबसे अधिक ठंडी रही। अधिकतम तापमान में भी गिरावट हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को भी गलन बढ़ने के साथ तापमान घटेगा।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा था। बृहस्पतिवार के मुकाबले शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को पछुआ हवा गलन बढ़ाएगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।